ताओ ते चिंग Tao Te Ching आसान हिंदी अनुवाद - How it Started . . . .



कुछ दिन पहले मैंने मेरे बेटे से कहा, "बेटा तुम बड़े हो रहे हो, तुम्हें स्कूल की पढ़ाई लिखाई के अलावा अब दर्शन भी पढ़ना चाहिए।" उसने कहा, "ठीक है पिताजी, आप ही कोई किताब दे दीजिए।"

 

फिर मैंने सोचा, इसकी शुरुआत ताओ से कराते हैं।

 

मैंने ताओ को ओशो की किताबें पढ़कर समझा था। मगर आज कल के बच्चे इतना पढ़ेंगे नही। हिंदी में और कोई सरल किताब मिली नहीं। अंग्रेज़ी में जो मिलीं, उनमें लेखकों ने अपनी व्याख्या इतने संक्षेप में लिखी है कि कई जगह बात अट पटी हो जाती है।

 

तो मैंने सोचा, ताओ के 81 अध्यायों की व्याख्या हमें आसान हिंदी और अंग्रेज़ी में, बच्चों के लिए करनी  चाहिए। ताकि एक बार उनका ताओ से परिचय हो जाए। अगर पसंद आए, तो आगे का रास्ता वो खुद खोजें।

 

मैं ये नहीं कहूँगा कि मैं लिख रहा हूँ। मैं तो बस इधर-उधर से सही ज्ञान इकट्ठा करके, आसान शब्दों में उस ज्ञान की एक माला पिरोऊँगा।

 

अगर कोई साथ जुड़ना चाहे, स्वागत है। बस एक शर्त है: ये न नाम के लिए है, न पैसे के लिए। ये सब एकदम निस्वार्थ भाव से खुद की खुशी के लिए किया गया कर्म होगा। मैं हर कदम और जानकारी इंटरनेट पर डालता रहूँगा, बिना किसी कॉपीराइट के। जिसे जैसे इस्तेमाल करना हो, करे। बस ज्ञान आगे फैलाता रहे।


तो करना क्या है, करना बस यही है की एक-एक अध्याय पढ़ना है, उसे समझना है, उसे आज के संदर्भ के उदाहरणों के साथ आसान शब्दों में बच्चों के लिए लिखना है। चीयर्स। 


“यह मेरा ट्रांसलेशन/इंटरप्रिटेशन है, और मैं एक-एक करके चैप्टर को फ़ाइनल कर रहा हूँ”


 A few days ago, I said to my son, "Son, you're growing up. You should study philosophy in addition to your schoolwork." He said, "Okay, Dad, please give me a book."


Then I thought, let's start with the Tao.


I had understood the Tao by reading Osho's books. But today's children won't read that much. I couldn't find any other simple books in Hindi. In the English ones I found, the authors' explanations were so brief that it became confusing at times.


So I thought, we should explain the 81 chapters of the Tao in simple Hindi and English for children. So that once they get acquainted with the Tao, they can find their own path forward.


I won't say I'm writing. I'll just gather relevant knowledge from here and there and put it together in simple words.


If anyone wants to join in, they're welcome. There's just one condition: this isn't for fame or money. It's all done completely selflessly, for my own happiness. I'll keep posting every step and information online, without any copyright. Anyone can use it however they want. Just keep spreading the knowledge.


So what do you have to do? Just read each chapter, understand it, and write it down in simple words for children, using examples relevant to today's context. Cheers.
“This is my translation/interpretation, and I’m finalizing chapters one by one”

No comments

Post a Comment

Hello, Please Share Your Thoughts with Us. . .